City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा “युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़”

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा “युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़”

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। भाजपा सबसे ज्यादा युवाओं पर भरोसा करती है, क्योंकि राजनीति में परिवर्तन लाने की क्षमता युवाओं में ही है। उन्होंने कहा कि झारखंड 18 साल का युवा हो गया है। भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, पार्टी के नीति, सिद्धांतों एवं विचारों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। गिलुवा मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अक्षत कुमार के नेतृत्व में विभिन्न पार्टियों के सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं को माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। गिलुवा ने कहा कि आज देश के राजनीति में भाजपा में ही सिर्फ लोकतंत्र है, बाकी सभी राजनीतिक पार्टी में वंशवाद की राजनीति करती है। कोई मां-बेटे की पार्टी है, तो कोई बाप-बेटे की पार्टी है। आज भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विपक्षी पार्टी गठबंधन बना रहे हैं, उनका सिर्फ एक ही मकसद है येन-केन-प्रकारेण भाजपा को बदनाम करने की। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यही युवा आने वाले चुनाव में मोदी के अपमान का बदला अपना मतदान से करेंगे। आज युवाओं का झुकाव भाजपा की ओर है और हमें युवाओं पर गर्व है। प्रदेश महामंत्री सह विधायक अनंत ओझा ने कहा कि हमारे यहां पहले देश, तब पार्टी, लेकिन कांग्रेस में पहले पार्टी फिर देश। भारत माता की जय की उद्घोषणा करते हैं पर कांग्रेस में सोनिया गांधी जय की उद्घोषणा की जाती है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विश्व गुरु बनाने के लिए दिन-रात लगे हुए हैं। हमारा लक्ष्य अंत्योदय के तहत अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचना लक्ष्य है। इसी लक्ष्य के साथ केन्द्र और राज्य सरकार काम कर रही है। राज्य की सरकार युवाओं के समर्पित सरकार है। अभी तक एक लाख युवाओं को नौकरियां दी है। मौके पर राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। केन्द्र और राज्य सरकार उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक मुफ्त बीमा जैसे अनेक कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का दायित्व युवा मोर्चा निभायें। कांग्रेस एवं झामुमो के लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि आज युवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति विश्वास और आस्था के कारण भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। हम युवा मोर्चा हर चुनौतियों का सम्मान करने के लिए तैयार है। आने वाले चुनाव में युवा मोर्चा पूरी ताकत के साथ पार्टी को विजय दिलाने में तत्पर रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने विभिन्न दलों से आए हुए कार्यकर्ताओं को टॉल फ्री नं. से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, बबलू भगत एवं रमेश हांसदा उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.