City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री ने 238.88 करोड़ की योजना का शिलान्यास और 47.03 करोड़ की योजना का किया उद्घाटन

रूल ऑफ लॉ सबसे उपर; पत्थर चलाने वाला शिक्षक नहीं हो सकता : मुख्यमंत्री

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

मुख्यमंत्री ने 238.88 करोड़ की योजना का शिलान्यास और 47.03 करोड़ की योजना का किया उद्घाटन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : पलामू प्रमंडल में आज किसानों का समागम देख बेहद खुशी हुई। पलामू प्रमंडल के लोग कृषि पर आधारित हैं। बरसात कम होने की वजह से राज्य सरकार ने सुखाड़ का सर्वेक्षण कर राज्य के 129 प्रखंडों के सूखाग्रस्त होने की सूचना केंद्र सरकार को भेज दिया है। पूरे राज्य में 14 लाख 78 हजार से ज्यादा किसानों ने फसल बीमा कराया है। इसके तहत पलामू 5 करोड़, गढ़वा में 4.66 करोड़ और लातेहार में 28.33 लाख की राशि का वितरण फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बीच होगा। प्रमंडल के कृषि पदाधिकारी यह समझ लें कि किसानों को योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो, उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। श्री दास सोमवार को पुलिस लाइन स्टेडियम, मेदिनीनगर, पलामू में फसल बीमा योजना समेत विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री रघुवर दास ने कहा कि पलामू प्रमण्डल के किसानों और लोगों को मैं आश्वस्त करता हूँ कि जल्द पेयजल और सिंचाई हेतु पानी सोन नदी से पाइपलाइन के जरिये सभी जिलों तक पहुंचेगी। मार्च 2019 में इस परियोजना का शिलान्यास करने का प्रयास करूंगा।

आप रोजगार देने वाले किसान बनें

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जिसने 52 किसानों को उन्नत और कम पानी मे खेती की जानकारी हेतु इजरायल भेजा। पालमू के भी किसान इजरायल गए और आज आपने उन्हें सुना कि कैसे खेती के तरीके में बदलाव आ रहा है। उन्नत तकनीक अपना कर अन्य देश कैसे ज्यादा पैदावार सुनिश्चित कर रहें हैं। इस बात को और समझने के लिए राज्य में वैश्विक कृषि सम्मेलन का आयोजन रांची में हो रहा है। आप सभी से आग्रह है आप इस सम्मेलन में आएं और उन्नत तकनीक से रूबरू हों। श्री दास ने कहा कि किसान भाई को ऑपरेटिव बना कर बेहतर खेती कर सकते हैं, विकसित देश ईसको अपना रहें हैं। राज्य के पढ़े लिखे युवा अपने ज्ञान को कृषि कार्य में लगाएं। आप रोजगार देने वाले किसान बनें। सरकार की योजनाओं का लाभ लें और यह तय करें कि कैसे आप अपने स्तर को उच्चस्तरीय बना सकते हैं।

 सभी टाना भगत के मकान को पक्का करें, गरीब व महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 2020 तक सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान से आच्छादित करेगी। आज पलामू के 07 हजार बेघरों को पक्का मकान दिया गया। पलामू में निवास कर रहें टाना भगत सभी परिवारों को जल्द पक्का मकान दिया जाएगा। इससे संबंधित निर्देश उपायुक्त महोदय को दे दिया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज हमारी बहनें अब मालकिन बन रहीं हैं। सरकार से महिलाओं के लिए 50 लाख तक की संपत्ति का 1 रुपये में निबंधन कराने की व्यवस्था की है। सखी मंडल के जरिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की कोशिश हो रही है। आज स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 2, 813 महिलाओं को बत्तख और सुकर पालन हेतु 3 करोड़ 75 हाजर की अनुदान राशि का वितरण किया गया। यह उनके स्वावलंबन में सहायक होगा। साथ ही 2 करोड़ 21 लाख 10 हजार 1474 स्वयं सहायता समूह के बीच वितरित किया गया, इसके माध्यम से महिलाएं आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर होंगी। ऐसा मेरा मानना है।

रूल ऑफ लॉ में रहें, पत्थर चलाने वाला शिक्षक नहीं हो सकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारा शिक्षक ने जिस तरह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के दिन पत्थर चलाया वह ठीक नहीं है। मैं कहता हूं आप सालों भर काले झंडे दिखाओ मुझे आपत्ति नहीं लेकिन धरती आबा के जन्मदिवस पर ऐसी हरकत और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। पत्थर मारने वाला कभी शिक्षक नहीं हो सकता। यह रघुवर और जनता का शासन है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा पत्थर मारने वाले शिक्षक को नहीं मिलेगा। मैं नमन करता हूँ राज्य की जनता को जिसने एक मजदूर को मजबूत सरकार दी है। मैं टूट सकता हूं हठधर्मिता के आगे झुक नहीं सकता। समस्या का समाधान होगा लेकिन एक प्रक्रिया के तहत।

मुख्यमंत्री ने 238.88 करोड़ की योजना का शिलान्यास और 47.03 करोड़ की योजना का किया उद्घाटन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने फसल बीमा योजना के तहत पलामू में 5 करोड़, लातेहार में 28.33 लाख और गढ़वा में 4.66 करोड़ की राशि के वितरण का शुभारंभ सूखा प्रभावित किसानों हेतु किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7, 501 लोगों को प्रसाद और ताला चाभी देकर गृह प्रवेश कराया, 1001 बच्चियों को मुख्यमंत्री लाडली योजना के तहत स्वीकृति पत्र से आच्छादित किया, 301 कन्याओं को कन्यादान योजना से संबंधित पत्र सौंपा, भूमि संरक्षण विभाग के पंप सेट योजना के तहत 425 लाभुकों के बीच 90% अनुदान पर पम्प सेट प्रदान किया, गव्य विकास के तहत 401 लाभुकों को 90% व 22 टाना भगत परिवारों को 100% अनुदान पर दो गाय सुपुर्द किया। मुख्यमंत्री ने आत्मा द्वारा 501 लाभुकों को पंप सेट, 5001 लाभुकों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 63 राजस्व उप निरीक्षक के बीच लैपटॉप और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, जल साहिया, रानी मिस्त्री और राज मिस्त्री को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम, छतरपुर विधायक श्री राधाकृष्ण किशोर, मणिका विधायक श्री हरे किशन सिंह, भंडरिया विधायक श्री आलोक चौरसिया, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, सचिव भवन निर्माण विभाग श्री सुनील कुमार, आयुक्त पलामू श्री मनोज कुमार झा, उपायुक्त पलामू समेत अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.