City Post Live
NEWS 24x7

महागठबंधन पूरी तरह राजनीतिक सत्ता के लिए है, न की जनादेश के लिए : राजेश शुक्ल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

महागठबंधन पूरी तरह राजनीतिक सत्ता के लिए है, न की जनादेश के लिए : राजेश शुक्ल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि विरोधी दलों का महागठबंधन व्यक्तिगत अस्तित्व को बचाने के लिए है, न कि वैचारिक समर्थन के लिए। विरोधी दल के लोग महागठबंधन निजी अभिलाषा को पूरी करने के लिए बना रहे हैं। जनता की आशा को पूरा करने के लिए इनका कोई गठबंधन नहीं है। शुक्ल ने कहा कि इस गठबंधन में मन के विचारों का मेल नहीं है, बल्कि यह अवसर वादिता का गठबंधन है, जो चुनाव के पहले ही निजी स्वार्थ के चलते टूटेगा। महागठबंधन तेल और पानी के मेल जैसा है। इन दोनों को मिलाने के बाद न तो पानी काम करता है और न ही तेल। जनता ने इन पार्टियों को खुद को साबित करने का पर्याप्त मौका दिया, लेकिन ये भ्रष्टाचार, भाई-भतीजा वाद और कुशासन से बाहर नहीं निकल सकीं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक स्वीकृति वाला नेतृत्व पार्टी का नेतृत्व कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के उन नेताओं में हैं, जिनका आज पूरी दुनिया लोहा मान रही है। भाजपा ने देश और झारखंड की राजनीति का दिशा बदली है। आज सरकार की कार्य संस्कृति और पारदर्शिता के चलते जनता में अपार खुशी है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की दृढ़ इच्छाशक्ति ने झारखंड में विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। अंत्योदय के सिद्धांत पर झारखंड की सरकार ने निर्णायक ढंग से कार्य किया है। शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रेरक नेतृत्व में जिस प्रकार झारखंड आज विकसित राज्यो में तेजी से शुमार हो रहा तथा सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो रहा है, उससे विरोधी दलों के होश उड़ गए हैं तथा प्रतिशोध में महागठबंधन बनाने की कवायद में जुटे हैं। विरोधी दल सरकार की लोकप्रियता से इतने घबराए हुए हैं कि उन्हें बीजेपी से अकेले लड़ने के लिए अपनी ताकत पर कोई भरोसा नहीं है। बीजेपी के विजय रथ और विकास रथ के साथ झारखंड की जनता पूरी मजबूती से खड़ी है तथा यही झारखंड में बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत है। यह महागठबंधन जल्द ही ताश के महल की तरह ढह जाएगा, क्योंकि इनके पांव के नीचे कोई जमीन नहीं है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.