City Post Live
NEWS 24x7

मरांडी ने रघुवर सरकार पर लगाया पांच हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

मरांडी ने रघुवर सरकार पर लगाया पांच हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर पांच हजार करोड़ रूपये के घोटाला का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट भवन के निर्माण की जांच की जाये, तो इसमें कई करोड़ के घोटाले सामने आयेंगे। पिछले चार वर्षों से झारखंड की रघुवर सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास कहते हैं कि उनकी सरकार बेदाग है। लेकिन उनके ही विभाग में उनकी मिलीभगत से हजारों करोड़ रूपये का घोटाला किया जा रहा है। बाबूलाल सोमवार को मोरहाबादी स्थित अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झाविमो इस तरह के कई घोटालों का पर्दाफाश करेगी। राज्य में विकास हुआ है, लेकिन वह भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार सिर्फ एक विभाग में नहीं, बल्कि सड़क, भवन, माइंस, उद्योग, बिजली, शराब आदि विभागों में मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अगर सभी विभागों की जांच करायी जाये, तो पांच हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला सामने आयेगा। उन्होंने कहा कि जब भी कोई सरकार बनती है, तो तुरंत गड़बड़ी का पता नहीं चलता है। लेकिन यहां पिछले चार वर्षों से घोटाला हो रहा है। भवन निर्माण विभाग में महाघोटाला हुआ है। हाईकोर्ट के बिल्डिंग के डीपीआर, टेंडर से लेकर काम होने तक सभी में घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट भवन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति 366 करोड़ रूपये की मिली थी। टेंडर 266 करोड़ में होता है। इसके बाद 264 करोड़ रूपये में यह फाइनल होता है। इसके बाद फिर इसका स्टीमेn >697 करोड़ रूपये पहुंच जाता है। यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी में हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनायी थी। कमेटी में उसी को रखा गया, जो भवन निर्माण विभाग का सचिव है। ताकि जांच में लीपापोती की जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग के सचिव की देखरेख में इसकी स्वीकृति दी गयी। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को सुनियोजित तरीके से राज्य सरकार लूट रही है। हमें झारखंड को इससे बचाना होगा। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच चीफ जस्टिस की निगरानी में हो या फिर सीबीआई से जांच करायी जाये। उन्होंने कहा कि झाविमो आने वाले दिनों में राज्य सरकार के सभी विभागों का खुलासा एक एक करके करेगी। प्रेसवार्ता में झाविमो नेता सरोज सिंह, तौहिद आलम आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.