City Post Live
NEWS 24x7

बोनस नहीं मिलने से आक्रोशित धनबाद नगर निगम के 1,200 कर्मी हड़ताल पर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

बोनस नहीं मिलने से आक्रोशित धनबाद नगर निगम के 1,200 कर्मी हड़ताल पर

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद : दीपावली के अवसर पर बोनस नहीं मिलने से आक्रोशित धनबाद नगर निगम के 1,200 सफाईकर्मी आज सोमवार से हड़ताल पर चले गये। इससे निगम के पांचों अंचलों में सफाई व्‍यवस्‍था ठप हो गई है। हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने निगम कार्यालय और कंपेक्‍टर स्‍टेशन के आसपास धारा 144 लागू कर दी है। सफाई कर्मियों ने नगर निगम प्रशासन पर मजदूरों का शोषण करने के साथ ही घोषणा के बावजूद बोनस नहीं देने का आरोप लगाया। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से धनबाद, छाताटांड़, कतरास, झरिया और सिंदरी अंचल में कूड़े का उठाव ठप हो गया। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक नगर निगम प्रशासन मजदूरों का शोषण बंद नहीं करेगा और बोनस नहीं देगा तब तक कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। हड़ताल के कारण नगर निगम के पांचों अंचलों में जगह-जगह पर कूड़े का अंबार लग गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आज धनतेरस के मौके पर सफाई नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.