City Post Live
NEWS 24x7

युवा कांग्रेस ने किया रांची में सीबीआई कार्यालय का घेराव

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

युवा कांग्रेस ने किया रांची में सीबीआई कार्यालय का घेराव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में सीबीआई में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सीबीआई द्वारा राफेल डील में मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या सहित अन्य भागे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जांच को प्रभावित करने के लिए प्रधानमंत्री ने रातो-रात सीबीआई निदेशक राकेश अस्थाना का तबादला किया। जिस तरह से रातो-रात कार्यकारी निदेशक ने तबादले किये, उससे प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार सीबीआई जांच में हेराफेरी करना चाहती है। अजय कुमार सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर युवा कांग्रेस के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार में संलिप्तता को लेकर सीबीआई मुख्यालय के रांची कार्यालय में रोषपूर्ण प्रदर्शन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस के खिलाफ वातावरण तैयार करने वाले प्रधानमंत्री ने कहा था कि ना खाउंगा ना खाने दूंगा। उन्होंने सीधे तौर पर जनता के पैसे को अंबानी के जेब में डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कथनी और करनी में आसमान जमीन का फर्क है। जिस तरह से राकेश अस्थाना पर पुलिस फंड के 20 करोड़ रुपये भाजपा को चंदा देने का आरोप लगा है। देश के पुलिस अधिकारों के लिए शर्म का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर सीबीआई में व्याप्त खेल को उजागर करने और झारखंड की जनता को अवगत कराने के लिए सीबीआई मुख्यालय का घेराव किया गया है। अजय कुमार ने कहा कि पूरे देश में संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर सुनियोजित तरीके से हमला किया जा रहा है और आवाज उठाने पर तुरंत सजा मुकर्रर कर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार में संलिप्तता को झारखंड की जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यूपीए सरकार में रहते हुए सीबीआई जैसी संस्थाओं को पूर्ण आजादी दी गई थी। लेकिन यह विडंबना की गई जो शायद इस देश में पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि चौकीदार पूरी तरह से इस खेल में ना सिर्फ शामिल है, बल्कि जब सच्चाई सामने आने वाली थी, तो प्रधानमंत्री ने जांच प्रभावित करने के लिए पूरे सिस्टम को हाईजेक कर लिया और आज स्थिति यह है कि पूरा संस्था के ऊपर विश्वासनीयत का बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन इस खेल को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी। आज सीबीआई भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने का काम किया है। प्रधानमंत्री को मालूम है कि सीबीआई अगर सही तरीके से राफेल की जांच करेगी तो कई लोग जेल के सलाखों के पीछे होंगे। इसके पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से जुलूस निकाला। कांग्रेस भवन से कचहरी होते हुए जुलूस सीबीआई कार्यालय पहुंची। जुलूस प्रदर्शन में विधायक गीता कोड़ा, केशव महतो कमलेश, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आमल, रवीन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान, डॉ एम तौसीफ, ईश्वर आनंद, संजय पांडेय, सुरेश बैठा आदि शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.