City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा के लोग मानव तस्करी में लिप्त हैं : हेमंत सोरेन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा के लोग मानव तस्करी में लिप्त हैं : हेमंत सोरेन

सिटी पोस्ट लाइव, सिमडेगा : जनविरोधी भाजपा सरकार को 2019 के चुनाव में उखाड़ फेंकना है, झारखंड को बचाना है। उक्त बाते नेता प्रतिपक्ष झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कही। वह संघर्ष यात्रा के दूसरे दिन बानो स्थित जयपाल सिंह मैदान में झामुमो द्रारा आयोजित संघर्ष यात्रा के तहत विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघर्ष यात्रा के यहां युवा, महिला, किसानों के लिए है। सघर्ष यात्रा देश के कोने-कोने पर जा रहा है। झामुमो ही एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा यहां के आदिवासी व मुलवासी के लिए संघर्ष करती रही है,जिसका लाभ भी मिला है। झारखंड अलग राज्य बनने से यहां के लोगों को लगा था कि सुंदर झारखंड व सुदृड़ झारखंड मिलेगा।लेकिन इसके विपरित झारखंड की सत्ता दूसरे लोगों के हाथों में चला गया। बाहरी लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके कारण झारखंड के मूलवासी व पिछड़े आदिवासी हैं। रघुवर सरकार के आने के बाद क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार मानव तस्करी को रोकने में विफल रही है। भाजपा के लोग ही मानव तस्करी में लिप्त हैं। गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा सहित खूंटी जिले में महिलाओं की तस्करी पर काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार शोषण के खिलाफ अवाज उठाने वालो को गोली मरवा देती है। सरकार रसोईया, पारा शिक्षक व अनुबंधकिर्मियों को वेतन भुगतान एक साल से लंबित है। लेकिन सरकार शराब दुकान खुलवाकर शराब बेचने वाले को 25 हजार मानदेय दे रही है। सोरेन ने कहा कि हाथ में राशन कार्ड रहते हुए भी लोग भूख से मर रहे हैं। सरकार के गलत नीति को कारण लोगों की जान जा रही है। अस्पताल में दवा के अभाव में गरीब मरीज मर रहे हैं। पेट में अनाज नहीं है और सरकार शौचालय बनवा रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.