City Post Live
NEWS 24x7

गंदगी, जलजमाव को ले झाविमो ने किया रांची नगर निगम का घेराव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

गंदगी, जलजमाव को ले झाविमो ने किया रांची नगर निगम का घेराव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड विकास मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को रांची नगर निगम का घेराव किया गया। राजधानी राँची में व्याप्त गंदगी, जलजमाव, सड़कों पर बने गढे, अनियमित जलापूर्ति, होल्डिंग टैक्स, यूजर चार्ज में बढ़ोतरी के खिलाफ एवं दीपावली, छठ महापर्व से पूर्व जलाशयों की साफ-सफाई की मांग को लेकर घेराव और प्रदर्शन किया गया। नेताओं ने निगम प्रशासक को सात सूत्री माँग पत्र का ज्ञापन भी सौंपा। इससे पूर्व झाविमो के सैकड़ों कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में रॉची विश्वविद्यालय परिसर से झंडा-बैनर एवं तख्तियाँ लेकर सरकार एवं निगम प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए सड़क के मुख्य मार्ग से होते हुए निगम कार्यालय पहुँचे एवं घंटों घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। घेराव-प्रदर्शन के बाद महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं महासचिव जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को सात सूत्री माँग पत्र का ज्ञापन सौंपा। मौके पर महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि पिछले छह माह से राजधानी, राँची की स्थिति नारकीय बनी हुई है। नाली का गंदा पानी सड़कों पर है। जल जमाव एवं गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्लम बस्तियों में तो महामारी की स्थिति उतपन्न हो गयी है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का बड़ा पर्व दीपावली एवं छठ महापर्व एक सप्ताह बाद है,बावजूद इसके निगम प्रशासन छठ घाटों की सफाई में लापरवाही बरत रही हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा। चुटिया क्षेत्र के वार्ड 46 की भाजपा समर्थित पार्षद द्वारा डीप बोरिंग का मोटर खोल लेने से हजारों परिवार को पानी नही मिल रहा। अगर पार्टी की मांगों पर निगम प्रशासन अविलम्ब कार्रवाई नहीं की तो झाविमो उग्र आंदोलन करेगी। महासचिव जितेंद्र वर्मा ने कहा कि निगम प्रशासन ने होल्डिंग टैक्स एवं यूजर चार्ज बढ़ाकर जनता के माथे पर बोझ लाद दिया है, लेकिन सेवा उनका जीरो है। यहाँ के स्थानीय मंत्री स्वक्षता सर्वेक्षण में अवार्ड लेते है, लेकिन जमीन पर हकीकत उल्टी है। लोग गन्दगी से चिकुनगुनिया एवं डेंगू के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई एजेंसी के नाम पर निगम प्रशासन करोड़ो रुपये का बंदर बांट कर रही है। 6-6 माह में सफाई एजेंसी बदली जा रही है, लेकिन व्यवस्था में सुधार नही है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर हमारी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो झाविमो निगम कार्यालय में ताला बंदी करने पर बाध्य होगी। घेराव-प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सदस्य मुजीब कुरैसी, शिवा कच्छप, अभिजीत दत्ता, सतेंद्र वर्मा, महाबीर नायक, आरती साहू, सन्ध्या देवी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.