City Post Live
NEWS 24x7

मोरहाबादी में रखी जायेगी भगवान बिरसा की प्रतिमा की आधारशिला

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मोरहाबादी में रखी जायेगी भगवान बिरसा की प्रतिमा की आधारशिला

सिटी पोस्ट लाइव, बोकारो : झारखंड सरकार के मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि राज्य भर के प्रत्येक गांव के सरना स्थल, जाहेर स्थान, मंदिर, मठ सहित अन्य सभी पवित्र स्थानों से पारंपरिक तरीके एवं विधिवत पूजा के साथ मिट्टी का संग्रह किया जाएगा। आगामी 9 से 11 जनवरी 2019 को पंचायत स्तर पर सबसे पहले मिट्टी का संग्रहण होगा। उसके बाद 17 जनवरी को प्रखंड स्तर पर संकलित मिट्टी को जमा किया जाएगा। फिर 19 जनवरी को जिला स्तर तथा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम के साथ संग्रहित मिट्टी से भगवान बिरसा की विशालतम प्रतिमा के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। रविवार को बोकारो के सेक्टर एक के एक होटल में आयोजित प्रमंडलीय बैठक को वे संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में प्रतिमा के निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा उद्देश्य की सफल पूर्ति को लेकर रणनीति भी बनाई गयी। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि राज्य भर के प्रत्येक गांव के सरना स्थल, जाहेर स्थान, मंदिर, मठ सहित अन्य सभी पवित्र स्थानों से पारंपरिक तरीके एवं विधिवत पूजा के साथ मिट्टी का संग्रह किया जाएगा। आगामी 9 से 11 जनवरी 2019 को पंचायत स्तर पर सबसे पहले मिट्टी का संग्रहण होगा।शहीदों, महापुरुषों के सम्मान तथा उनके परिजनों के हित को लेकर लगातार तत्पर है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में झारखंड के प्रत्येक गांव से मिट्टी का संग्रहण कर भगवान बिरसा की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ (सरदार बल्लभ भाई पटेल की विशालतम प्रतिमा) की तर्ज पर झारखंड के भगवान माने जाने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा की भी 100 फीट ऊंची प्रतिमा राजधानी रांची में लगेगी। इसके लिए राज्य की रघुवर सरकार ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इसकी तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई है। बैठक में मंत्री के अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधानसभा में सचेतक अनंत ओझा, जिला अध्यक्ष विनोद महतो, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के साथ ही प्रमंडल के अंतर्गत पढ़ने वाले सभी 13 विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, सांसद प्रतिनिधि, भाजपा जिला अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे। राज्य भर के शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमा भी लगायी जाएगी मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के साथ ही सिदो कान्हू सहित राज्य भर के सभी शहीदों की प्रतिमा वहां स्मारक स्थल के रूप में बनाई जाएगी। इसके लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का ऐतिहासिक दिन साक्षी बनेगा। राज्यभर से हजारों लोग पदयात्रा कर ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में पहुंचेंगे, जहां शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न होगा।
इस पुनीत काम में समाज के सभी तबके का सहयोग अपेक्षित
मंत्री ने कहा कि इस पुनीत कार्य में समाज के सभी तबके के लोगों का सहयोग अपेक्षित है। बैठक में इसी बात को लेकर विशेष बल दिया जा रहा है। सभी लोगों की पवित्र भावना से झारखंड को एकसूत्र में एकताबद्ध तरीके से बनाए रखा जाए और भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त राज्य का निर्माण हो, इस उद्देश्य के साथ सरकार कार्य कर रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.