City Post Live
NEWS 24x7

रांची में खुला झारखंड का सबसे बड़ा चांदी का शोरूम

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची में खुला झारखंड का सबसे बड़ा चांदी का शोरूम

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : राजधानी रांची के सर्कुलर रोड पर रविवार को झारखंड के सबसे बड़े चांदी के शोरूम का उद्घाटन हुआ। ‘द सिल्वर स्टूडियो’ के नाम से खुला यह शोरूम होटल लैंडमार्क के सामने है। 1700 स्क्वायर फीट में स्थित इस शोरूम में चांदी के सभी प्रकार के सामान और गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। शोरूम का उद्घाटन संचालक अंकित ढनढारिया के दादा बृज मोहन पोद्दार ने किया।
अंकित ढनढारिया ने बताया कि रांची में चांदी के सामानों व गिफ्ट आइटम की ज्यादा डिमांड है। इसे ध्यान में रखते हुए यह शोरूम खोला गया है। आने वाले दिनों में धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर में भी शोरूम खोलने की योजना है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन व धनतेरस के अवसर पर शोरूम में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। शोरूम में पूजा बर्तन, बच्चों के उपहार, घर में साज सज्जा के अलावा शादी एवं त्योहारों में उपयोग या उपहार में दिये जाने वाले अनेक वस्तुओं का संग्रह है। शोरूम में चांदी के आभूषण, सिक्कों के अलावा देश-विदेश की अनेक भव्य कलाकृतियां भी हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.