City Post Live
NEWS 24x7

शाहदेव मैरेज हाउस में शाहदेव विजया मिलन समारोह का आयोजन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

शाहदेव मैरेज हाउस में शाहदेव विजया मिलन समारोह का आयोजन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : शाहदेव युवा संगठन की ओर से रविवार को राजधानी रांची के कांके स्थित शाहदेव मैरेज हाउस में शाहदेव विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड सहित अन्य प्रदेशों के शाहदेव परिवार के लोग शामिल हुए। संगठन के मीडिया प्रभारी लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य परिवार के सदस्यों को एक मंच पर लाना तथा एकजुटता के साथ आगे चलने का संकल्प लेना था। उन्होंने बताया कि शाहदेव परिवार झारखंड के प्रथम परिवार में से एक है, जिसका इतिहास हजारों साल पुराना है। शाहदेव परिवार का नाम इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन का रहा है। परिवार का इतिहास जनता का पोषण करने का रहा है। अपने इसी आचरण के तहत राज परिवार द्वारा जनता से कोई कर नहीं लिया जाता था। वहीं विजया मिलन समारोह में शाहदेव परिवार की एकजुटता एवं भागीदारी पर परिवार के सभी सदस्य उत्साहित नजर आये। साथ ही ऐसे आयोजन को आगे भी करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रतुल शाहदेव, राजेश शाहदेव, राज शाहदेव, कल्याणी शाहदेव, अजयनाथ शाहदेव आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.