City Post Live
NEWS 24x7

मोदी सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है : सुबोधकांत

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

मोदी सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है : सुबोधकांत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मोदी सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है। मोदी सरकार ने अपनी जुमलेबाजी से देश की जनता को ठगने का काम किया है। लेकिन अब जनता इनकी असलियत जान चुकी है। सुबोधकांत बुधवार को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस की ओर से कांके स्थित रॉक गार्डेन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे जुमलेबाजी की सरकार को 2019 के चुनाव में जड़ से उखाड़ देंगे। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आदिवासी मूलवासी के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा ने कहा कि इस तरह का कार्यकर्ता सम्मेलन सभी पंचायतों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मोदी की जुमलेबाजी से अवगत करायें। सम्मेलन में जोनल कॉर्डिनेटर अशोक चौधरी, राजीव रंजन प्रसाद, रविन्द्र सिंह, विनय सिन्हा आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.