City Post Live
NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ में स्टार प्रचारक बनाये गये झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

छत्तीसगढ़ में स्टार प्रचारक बनाये गये झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाये गए हैं। मुंडा मंगलवार को दंतेवाड़ा में पदयात्रा कर प्रत्याशी भीमा मांडवी का नामांकन दाखिल कराने उपायुक्त कार्यालय गए। मुंडा के साथ पार्टी के प्रत्याशी भीमा मांडवी और हज़ारों कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए। बाद में मुंडा ने पार्टी कार्यालय में प्रत्याशी एवं प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित कुल 40 नाम शामिल हैं। लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों, दिग्गज नेताओं के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी जगह दी गई है। स्टार प्रचारों की लिस्ट में वित्त मंत्री अरुण जेटली, उमा भारती, स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, हेमा मालिनी का नाम शामिल है। इसके अलावा बिहार से बीजेपी सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, अर्जुन मुंडा, मनोज तिवारी जैसे नेताओं को भी इस लिस्ट में जगह दी गई है। बीजेपी के दो दिन पहले ही 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 29 अनुसूचित जनजाति सीटें हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं, जबकि मतगणना 11 दिसंबर को होगा। 2013 में विधानसभा चुनाव बीजेपी को 49, कांग्रेस को 39, बसपा को 1 और अन्य को एक सीट मिली थी। रमण सिंह की अगुवाई में बीजेपी ने पिछले चुनाव में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी। छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं। राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।
दंतेश्वरी देवी का किया दर्शन
मुंडा ने चुनाव अभियान शुरू करने से पहले माँ दंतेश्वरी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उनके साथ पार्टी प्रत्याशी भीमा मांडवी भी थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.