City Post Live
NEWS 24x7

कोहराम गिरफ्तारी मामला: जिप अध्यक्ष को ढूंढने किराए के मकान पर पहुंची पुलिस

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

कोहराम गिरफ्तारी मामला: जिप अध्यक्ष को ढूंढने किराए के मकान पर पहुंची पुलिस

सिटी पोस्ट लाइव, हजारीबाग : हजारीबाग जिले के टीपीसी के कमांडर कुख्यात माओवादी कोहराम गंझू की गिरफ्तारी मामले को लेकर सोमवार को पुलिस एक बार फिर विष्णुपुरी स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंची। पुलिस कोहराम गंझू की पत्नी एवं चतरा के जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी को ढूंढने पहुंची थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस बावत कुछ भी जानकारी नहीं दी, लेकिन ममता देवी से पूछताछ करने एवं कई मामलों का सत्यापन करने अहले सुबह लगभग छह बजे पुलिस पहुंची। इस टीम में बड़कागांव एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, कटकमदाग थाना प्रभारी अजीत कुमार के साथ पुलिस बल व महिला जवान भी शामिल थे। सूचना है कि ममता देवी के बावत पुलिस को कोई जानकारी वहां नहीं मिली। पुलिस एक बार फिर किराए के घर में कागजातों की छानबीन की। ज्ञात हो कि 13 सितंबर को कोहराम को इसी किराए के घर से गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में कटकमदाग थाना में मामला दर्ज किया गया है। जब्ती सूची कोहराम की पत्नी सह जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी के सामने किया गया था। पुलिस मामले में उनकी पत्नी के भी शक के घेरे में होने की बात कह रही है। पुलिस ममता देवी से पूछताछ करने विष्णुपुरी स्थित सुधीर पांडेय के घर पहुंची थी। अब तक घर को खाली नहीं कराए जाने को लेकर भी पुलिस असमंजस में है। पुलिस का कहना है कि कुख्यात माओवादी को पनाह देने का काम सुधीर पांडेय द्वारा किया गया। यही कारण है कि कटकमदाग थाना में दर्ज प्राथमिकी में सुधीर पांडेय को भी आरोपित बनाया गया है। सूचना है कि कोहराम को रिमांड में लेकर हुई पूछताछ में कई सफेदपोश लोगों का नाम सामने आ रहें है। पुलिस एक एक कर इन सभी से मामले का सत्यापन करेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.