City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुडा आज छग में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुडा आज छग में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे
सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा कल 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए  अर्जुन मुंडा सोमवार को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे 23 अक्टूबर को  दिल्ली से सेवा विमान से  यपुर पहुंचेंगे। रायपुर से हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा रवाना होंगे और वहां चुनाव प्रचार करेंगे। अर्जुन मुंडा उसी दिन वापस दिल्ली लौट जाएंगे। इधर, मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रदेश भाजपा के भी कई नेता छत्तीसगढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास के चुनावी दौरे के कार्यक्रम को भाजपा के रणनीतिकार अंतिम रूप देने में जुटे है। इधर, प्रदेश भाजपा के कई नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां सौंप कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भेजा गया है। प्रदेश भाजपा के 70 से 80 कार्यकर्त्ताओं को पूरे चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में रहने का निर्देश दिया गय है। इन सभी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को छत्तीसगढ़ में पार्टी कार्यक्रमों, बूथ स्तर कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां सौंपी गयी है। राष्ट्रीय पार्टी होने के कारण पार्टी के कुछ नेताओं को मध्य प्रदेश और राजस्थान भी भेजे की तैयारी चल रही है, हालांकि अभी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.