City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के चाईबासा जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक गंभीर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड के चाईबासा जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक गंभीर

चाईबासा/रांची : झारखंड के चाईबासा जिले के झीकपानी स्थित एनएच 75 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर यात्री शेड से टकरा गई, जिससे घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों लोग नोवामुंडी के रहने वाले है। एक कार में सवार होकर चाईबासा आ रहे थे। लेकिन चाईबासा के कुछ दूर पहले ही कार तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक यात्री शेड से टकरा गई, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अब तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.