City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऐतिहासिक देउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऐतिहासिक देउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को राजधानी रांची के तमाड़ स्थित ऐतिहासिक देउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता से झारखंड राज्य के सवा तीन करोड़ जनता के सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि समृद्ध झारखंड राज्य की गोद में जो गरीबी पल रही है, उसे समाप्त कर इसे खुशहाल बनाने की प्रार्थना मैंने की है। मां की कृपा से अज्ञानता पर ज्ञान का प्रकाश फैले। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर के लिए स्व. सहदेव मुंडा परिवार ने भूमि दान देकर भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का कार्य किया है। सहदेव मुंडा की प्रतिमा इस परिसर में स्थापित की जाएगी ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने स्वर्गीय सहदेव मुंडा की पत्नी सुमित्रा देवी के प्रति भी सम्मान और आभार प्रकट किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.