सिटी पोस्ट लाइव, रांची : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज स्थित प्रगति प्रतीक क्लब दुर्गा पूजा के पंडाल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। अगलगी से पूरा पूजा पंडाल जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों और आयोजन समिति के लोगों ने पानी फेंककर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पूजा समिति के संयोजक नवीन चंचल और अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि पंडाल को काफी क्षति पहुंची है।
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर की रात में भी इसी पूजा पंडाल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। लोगों ने श्रमदान कर दोबारा पंडाल को बनाया था। डीसी राय महिमापत रे ने अग्निशमन यंत्र लगाने का सभी पूजा पंडालों को निर्देश दिया था। बावजूद इसके अधिकतर पूजा पंडालों में अग्नि शमन यंत्र नहीं लगाया गया है।
Read Also
Comments are closed.