City Post Live
NEWS 24x7

युवा की अनदेखी कर कोई संगठन आगे नहीं बढ़ सकता : सुबोधकांत

राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी के 50 युवक कांग्रेस में हुए शामिल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

युवा की अनदेखी कर कोई संगठन आगे नहीं बढ़ सकता : सुबोधकांत

सिटी पोस्ट लाइव : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। युवा ही संगठन की रीढ़ होते हैं। युवाओं की अनदेखी कर कोई भी संगठन आगे नहीं बढ़ सकता है। सुबोधकांत रविवार को एचईसी परिसर स्थित अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर हिन्दपीढ़ी के खेत मुहल्ला निवासी मोनू के नेतृत्व में करीब 50 युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मोनू ने कहा कांग्रेस की नीतियों को देश की जनता पसन्द करती है। जनहित में कांग्रेस ने कई ऐसी नीतियों को अमलीजामा पहनाया है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में जहांगीर, फैजल नवाज खान, मोहम्मद अरसद, अकरम राजा, टीपू सुल्तान, मोहम्मद तबरेज, सन्नी खान, मुमताज आलम आदि हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू, कमल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, चंद्रदेव शुक्ला आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.