City Post Live
NEWS 24x7

प्रधानमंत्री पर झूठा आरोप लगाने से राहुल की लोकप्रियता हो रही है कम: अरुण सिंह

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

प्रधानमंत्री पर झूठा आरोप लगाने से राहुल की लोकप्रियता हो रही है कम: अरुण सिंह

सिटी पोस्ट लाइव : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। राहुल गांधी झूठ बोल कर चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं वह जब भी पीएम मोदी पर झूठा आरोप लगाते हैं तो पीएम की लोकप्रियता में वृद्धि होती है। राहुल गांधी पीएम पर अपशब्दों का प्रयोग करके मर्यादा को लांग रहे हैं। इसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। सिंह शुक्रवार को राजकीय अतिथिशाला में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि राहुल में थोड़ी सी भी समझदारी हो तो वह स्थानीय कार्यकर्ताओं से सर्वे करा कर पता कर ले कि उनका वोट बैंक बढ़ रहा है या घट रहा है। राहुल की लोकप्रियता लगातार कम हो रही है कांग्रेस के नीयत और नीति में खोट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ही राहुल पर भरोसा नहीं करते हैं ।वह नहीं चाहते हैं कि राहुल गांधी कुछ बोले लेकिन इसके विपरीत प्रधानमंत्री कुछ बोलते हैं उसके बाद पार्टी में किसी को बोलने की जरूरत नहीं होती है पार्टी की लोकप्रियता भी बढ़ जाती हैं। राहुल को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस जब चुनाव हारती है, तो ईवीएम और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाती है। यही कांग्रेस है जो सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ पीविलेज (विशेषाधिकार हनन )ले आते हैं। राहुल की पार्टी संसद चलने नहीं देती है। सिंह ने कहा कि वह सर्जिकल स्ट्राइक पर भी खून की दलाली जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं ।लगातार झूठ बोलना और तानाशाही रवैया राहुल की पहचान है। जो भी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में जाएगा उसकी नैया डूब जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी जो पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाएंगे वह भी डूब जाएंगे। पार्टी के संगठन पर उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और रघुवर सरकार बेहतर काम कर रही है। स्वच्छ भारत और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। भाजपा विकास के एजेंडे के साथ चुनाव में जाएगी। उन्होंने सुदेश महतो के सरकार पर आरोप पर एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा का प्रयास होगा कि हमारे गठबंधन में जो साथी हैं उन्हें गठबंधन में रखें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भी भाजपा की सीटें पहले से बढ़ेगी। उन्होंने राफेल के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं संजय भंडारी कौन है इसके बारे में राहुल गांधी को जनता को बताना चाहिए। मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.