City Post Live
NEWS 24x7

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन 

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन 

सिटी पोस्ट लाइव : स्वरगंगा परिवार जमशेदपुर के तत्वाधान में प्रख्यात संगीत गुरु स्वर्गीय चन्द्रकांत आप्टे के जन्मतिथि के अवसर पर शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम “जन्मोत्सव” का आयोजन  महाराष्ट्र हितकारी मंडल, बिष्टुपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु जी के शिष्य अनिल सिंह, रूबी बनर्जी, पंकज झा, पद्मा झा, राजीव घोष, अशोक दास, अनिरुद्ध सेन, सौरव लाहिरी के द्वारा बंदिश के माध्यम से गुरु वंदना की प्रस्तुति के द्वारा की गयी। गुरु जी की बंदिश नित्य देतो ध्यान …., राग यमन से प्रारंभ किया उसके बाद रंग रिजवा रंग दे चिराग…….. तराना से अपने स्वरों के द्वारा गुरु जी को श्रधांजलि दी। शिष्यों के प्रस्तुति की लोगो ने बहोत सराहा। कोलकता के प्रख्यात तबला वादक पंडित विप्लब भट्टाचार्जी ने तबला वादन प्रस्तुत किये तीन ताल में उनकी प्रस्तुति अति मनमोहक रही एवं अपनी प्रस्तुति से उन्होंने श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरी। अलग अलग लयकारी ने श्रोताओं का मन मोह लिया। हारमोनियम पर बिरेन्द्र उपाध्याय का सराहनीय सांगत रहा। इसके बाद गुरूजी की शिष्या कोल्कता की संचाली चटर्जी ने राग मधुबंती से अपना शास्त्रीय गायन पेश किया एवं राग मधुबंती की मनमोहक प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध किया तत्पश्चात गुरूजी के भजनों की एक से बढ़कर एक  भजनों की प्रस्तुति दी। मध्वरी मीरा नाची रे …..भजन को श्रोताओं को बहुत पसंद आया। इसके बाद एक ठुमरी की प्रस्तुति दी गयी। तबले पर अमिताभ सेन एवं हारमोनियम पर पंकज झा का सराहनीय संगत रहा। कार्यक्रम के अंतिम प्रस्तुति में पंडित बिरजू महाराज के शिष्य बिहार से पधारे बंसी बिकाश ने श्रोताओं को अपनी कत्थक की मनमोहक पस्तुति से लोगो को तालियाँ बजाने के लिए मजबूर कर दिया। अपनी भाव भंगिमा एवं लयकारी से श्रोताओं को बहुत प्रभावित किया। तबले पर पंडित विप्लब भट्टाचार्जी, हारमोनियम पर बिरेन्द्र उपाध्याय एवं बांसुरी पर अशोक दस का सराहनीय सांगत रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंकज झा, पद्मा झा, अनिल सिंह, अंकुश सेन, रूबी बनर्जी, अशोक दास, अमिताभ सेन, अनिरुद्ध सेन, सौरभ लहरी, बिरेन्द्र उपाध्याय, सोनाली चटर्जी, राजीव घोष, सनातन दीप, प्रसंजित, विकाश, आसू, दयानाथ उपाध्याय का सराहनीय सहयोग रहा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.