City Post Live
NEWS 24x7

बाबूलाल मरांडी -प्रदीप यादव ने राहुल गांधी से मुलाकात की

महागठबंधन की रूपरेखा जल्द तय करने का आग्रह, चार सीटों पर दावा किया

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : झारखंड विकास मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से तुगलक लेन स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर  झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आर पी एन सिंह भी मौजूद थे।
बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी से जल्द महागठबंधन की रूप रेखा तय करने की बात कही और साथ ही लोकसभा चुनाव में 4 लोकसभा सीट  की मांग की है। वही राहुल गांधी ने बाबूलाल मरांडी को भी आश्वासन दिया है कि अगले महीने तक वो महागठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं के साथ एक बैठक कर झारखंड लोकसभा की रूप रेखा तय करेंगे । राहुल गांधी ने मौके पर मौजूद झाविमो विधायक प्रदीप यादव से भी बात की और गोड्डा में अडानी प्लांट के खिलाफ आंदोलन और विरोध करने पर उनकी प्रशंसा भी की । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में विपक्षी दलों के बीच सीटों की संख्या पर सहमति बन गई है। मिली जानकारी के अनुसार पसंद की सीटों को लेकर विपक्षी दलों में बातचीत जारी है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच  चाईबासा और जमशेदपुर सीट को लेकर बातचीत जारी है। राजनीतिक हलकों मे ंयह चर्चा है कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी सबसे अधिक 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, वहीं चार सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा को, दो सीट झारखंड विकास मोर्चा और एक सीट राजद के लिए छोड़ी जाएगी। हालांकि अभी इस संबंध में बातचीत जारी है और अगले महीने होने वाली बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा संभव है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.