City Post Live
NEWS 24x7

दरभंगा लोकसभा सीट से संजय झा होंगे एनडीए के उम्मीदवार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव :दरभंगा लोकसभा सीट से संजय झा होंगे एनडीए के उम्मीदवार…बिहार का दरभंगा लोकसभा सीट राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ महीने से लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।मिथिलांचल कि राजधानी कहे जाने वाली इस लोकसभा सीट पर पिछले कई वर्षो से भाजपा का कब्ज़ा रहा है। दरभंगा संसदीय सीट से लगातार तीन बार कीर्ति आज़ाद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और विजयी रहे। लेकिन लेकिन जनवरी 2016 में वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ बयान देने के कारण उनको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी से निलंबित कर दिया। कीर्ति के निलंबन के बाद एनडीए के सामने लगतार ये प्रश्न उठने लगे कि दरभंगा लोकसभा से किसको मौका मिलेगा। Image result for sanjay jha kirti azad

कई पोलिटिकल पंडित ने ये भी कयास लगाया कि चुनाव आते-आते कीर्ति आज़ाद की भाजपा में वापसी हो जाएगी, लेकिन अब ऐसा होना संभव नज़र नहीं आ रहा क्योंकि दरभंगा लोकसभा से जेडीयू नेता संजय झा का बतौर एनडीए उम्मीदवार होना तय माना जा रहा है। नाम ना बताने के शर्त पर सिटी पोस्ट के संवादाता से बात करते हुए जेडीयू प्रदेश इकाई के बड़े नेता ने बताया है दरभंगा से संजय झा ही चुनाव लड़ेंगे और भाजपा अपनी ये सीटJDU के लिए छोड़ने को तैयार है। पार्टी नेता का तो यहाँ तक कहाँ है कि स्थानीय कार्यकर्त्ता बाकायदा चुनाव की तैयारी में भी जुट चुकी है।जाहिर है कि संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ -साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली के भी बेहद क़रीबी है।में दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे संजय झा ने बताया कि झा ने बताया कि दरभंगा दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे में दरभंगा एयरपोर्ट के

वहीं अगर बिहार राजनितिक जानकारों की माने तो दरभंगा लोकसभा सीट JDU के लिए छोड़ने का ये फैसला भाजपा सहित एनडीए के लिए भी आत्महत्या करने जैसा है। गौरतलब है की ये सीट कई वर्षो से भाजपा जीतते आई है। JDU के खाते में सीट जाने से भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता नाराज हो सकते है। वहीं JDU का स्थानीय इकाई यहाँ पर मजबूत स्थिति में नहीं है अगर भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग नहीं मिला तो एनडीए के लिए सीट जितना मुश्किल हो सकता है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.