City Post Live
NEWS 24x7

अगले 24 घंटे में मिलेगी गर्मी से राहत, हो सकती है झमाझम बारिश

 मधुबनी में सुबह से जारी झमाझम बारिश

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

अगले 24 घंटे में मिलेगी गर्मी से राहत, हो सकती है झमाझम बारिश

सिटी पोस्ट लाइव : गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे बिहार में मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे के भीतर झमाझम बारिश हो सकती है और मौसम में नमी आ सकती है। इससे भयंकर गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है। पश्चिम बंगाल और झारखंड से आ रहे बादलों के कारण बिहार में कहीं-कहीं आज बारिश शुरू हो गई है।

मधुबनी जिले में शनिवार सुबह करीब छह बजे से जारी झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सीतामढ़ी में भी सुबह हुई  तेज आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि बिहार के उत्तरी, पूर्वी और मध्य इलाकों में शुक्रवार को लोकल थंडर स्टॉर्म विकसित हुए हैं। पूर्वी हवा 11 किमी प्रति धंटे की रफ्तार से चल रही है। जबकि हवा में आर्द्रता 50 फीसदी के ऊपर पहुंच गई है। इससे अगले 48 घंटे में बिहार में मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो देश के कई हिस्से, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कर्नाटक के तटीय क्षेत्र और अंडमान-निकोबार में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, राजधानी सहित राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी, और मध्य इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पटना में शुक्रवार का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री ऊपर 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, छपरा, मुजफ्फरपुर सहित राज्य के कई जिलों में लू जैसे हालात रहे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.