City Post Live
NEWS 24x7

हवलदार की रिम्स में हार्ट अटैक से मौत, दी गयी श्रद्धांजलि

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: चाईबासा पुलिस लाइन के हवलदार कुशल उरांव का शुक्रवार को रिम्स में हार्ट अटैक से निधन हो गया। चाईबासा पुलिस लाइन में हवलदार कुशल उरांव के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई पदाधिकारी रांची पहुंचे। रिम्स से हवलदार कुशल उरांव के पार्थिव शरीर को रांची पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

पुलिस के अनुसार वह 20 दिन पहले चाईबासा से एक कैदी का इलाज कराने रिम्स लेकर आये थे। हवलदार कुशल उरांव पिछले 15 वर्षों से पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) जिला में विभिन्न थानों में पदस्थापित रहे। फिलहाल उनकी ड्यूटी पुलिस लाइन में थी। 20 दिन पूर्व चाईबासा के एक कैदी का बेहतर इलाज कराने के लिए उसे लेकर रांची रिम्स गये थे। कैदी का इलाज रिम्स में जारी था।

इसी दौरान शुक्रवार को अचानक हवलदार कुशल उरांव को हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार हवलदार उरांव रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के खसीटोला गांव के रहनेवाले थे। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव एसोसिएशन और पुलिस पदाधिकारी द्वारा पहुंचाया जा रहा है। उनके निधन पर मेंस एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.