City Post Live
NEWS 24x7

नवरात्रि पर वायरल हुआ अक्षरा सिंह का मार्मिक देवी गीत ‘दिल की पुकार’

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह का का नवरात्रि स्पेशल देवी गीत ‘दिल की पुकार’ रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। अक्षरा का यह देवी गीत बेहद मार्मिक है और यह महज कुछ ही घंटों में यूट्यूब के टॉप 20 में ट्रेंड कर रहा। लोगों को अक्षरा का यह गाना खूब पसंद आ रहा। इस गीत को सुनकर लोग जहां मंत्रमुग्ध हो रहे हैं, वहीं कई लोगों ने अक्षरा को नार्थ क्वीन से भी नवाजा है। इसमें अक्षरा खुद देवी माँ से अर्जी लगाती नज़र आई हैं।

लिंक : https://youtu.be/qVXCgz98P64

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचाने के बाद इस नवरात्रि अक्षरा का यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। अक्षरा ने इस गाने को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, अक्षरा ने अपने इस गाने को देवी माँ को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि एक दुखियारी की ‘दिल की पुकार’ माँ जरूर सुनती हैं। हमारे गाने का थीम यही है। कहीं न कहीं लोग इस देवी गीत से खुद को कनेक्ट कर पा रहे हैं। इसलिए उन्हें खूब पसंद भी आ रही है। यह माता के भक्तों को मेरी तरफ से नवरात्रि का उपहार है।

आपको बता दें कि दिल की पुकार गाने को अक्षरा सिंह की आवाज ने आकर्षक बनाया है। लीरिक्स मनोज मतलबी का है। म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू जी का है। कोरियोग्राफर लकी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.