City Post Live
NEWS 24x7

बिहार : नाबालिग प्रेमकथा-शादी का हुआ ये खौफनाक अंजाम, पेड़ से लटके मिले दोनों

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : नाबालिग प्रेमी जोड़े की प्रेमकथा और शादी का बड़ा ही खौफनाक अंजाम जमुई से सामने आया है। दोनों की पेड़ से लटका शव बरामद किया गया। अब कुछ लोग इसे ऑनर किलिंग मान रहे हैं तो कुछ सुसाइड बता रहे हैं।

जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के सहिया गांव के जंगल में महुआ के पेड़ से बने फंदे से मंगलवार को एक नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाशें बरामद की गई हैं। दोनों एक दिन पहले ही अपने घर से लापता हुए थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली है। लड़की की मांग में सिंदूर भी लगा था।

लोगों ने बताया कि सोमवार को दोनों घर से भाग गए थे। लड़का बचपन से अपनी नानी के घर रहा करता था। प्रेमी जोड़ा एक साथ पढ़ाई भी कर रहा था।दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी।

इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़े की लाश एक ही दुपट्टे से बने फंदे से लटकी मिली। उनका हाथ खुला था। आम तौर पर फांसी लगने से हाथ की उंगलियां अकड़ने लगती हैं और मुठ्‌ठी बंद हो जाती है। वहीं एक ही दुपट्टे में फंदा लगाकर दोनों को लटकाया गया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की के पिता को भी हिरासत में ले लिया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.