City Post Live
NEWS 24x7

हजारों गाड़ियों के साथ केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का होगा ग्रांट वेलकम : अभय कुशवाहा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के गया जिला में आगामी 4 सितंबर को केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के आगमन को लेकर सर्किट हाउस में एक विशेष बैठक की गई। इस बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद के साथ टिकारी के पूर्व विधायक सह प्रदेश महासचिव अभय कुशवाहा शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने किया। बैठक में आरसीपी सिंह के आगमन व उनके स्वागत को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

इस मौके पर पूर्व विधायक सह जदयू के प्रदेश महासचिव अभय कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता संपर्क सह आभार यात्रा के तहत केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जहानाबाद होते गया बॉर्डर बेलागंज के पास करीब साढ़े 12 बजे पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह जब जदयू के संगठन प्रभारी थे तो उनको कार्यकर्ताओं से खास लगाव था। वे प्रतिदिन सैकड़ों कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलते थे। उनका हाल-चाल लेते थे।

इसी कारण गया आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। जदयू कार्यकर्ता बेलागंज बॉर्डर से ही हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ उनका ग्रांट स्वागत करेंगे। वे बेलागंज होते चाकन्द, रसलपुर, बीथो, पहाश्वर, दुःखहरणी मंदिर, जीबी रोड, जयप्रकाश झरना होते हुए विष्णुपद मंदिर पहुंचेंगे। विष्णुपद मंदिर में पूजा करने के बाद वे केंदुई खिरियावां होते बोधगया प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम बोधगया में ही करेंगे। सुबह 5 सितम्बर को बोधगया से दुमुहान, करमौनी, डोभी, आमस होते हुए औरंगाबाद के लिए निकल जाएंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा कई जगहों पर तोरणद्वार, तो कोई जगहों पर कार्यकर्ता ढोल-बाजे के साथ उनका स्वागत करेंगे।

गया से जीतेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.