City Post Live
NEWS 24x7

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का पूरे राज्य में धरना प्रदर्शन 21 को

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ 21 अगस्त को पूरे राज्य में धरना प्रदर्शन करेगी। दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में अराजकता का माहौल है। यहां की महिलाएं, आदिवासी, किसान सभी डरे हुए हैं। पिछले 19 माह में एक किलोमीटर सड़क तक नहीं बना और ना ही कहीं बिजली पहुंची। राज्य में खनिज संपदा की लूट फैली हुई है। बालू का पैसा सत्ताधारी दल के पास पहुंच रहा है।

 

उन्होंने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कहा कि यह फर्जी आरोप है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराए। यदि जांच संभव नहीं है तो हाई कोर्ट के सिटिंग जज से इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके। सरकार की नियोजन नीति पर दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के भविष्य और वर्तमान दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। दीपक प्रकाश शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का जन्म ही संघर्ष से हुआ है और इस संघर्ष को हम जारी रखेंगे। क्योंकि इस प्रदेश का गठन भाजपा ने ही किया है। राज्य में आयरन और कोयले की तस्करी जोरों पर है। भाजपा अराजकता को दूर करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। 21 अगस्त को इन सब मामलों को लेकर पूरे प्रदेश के 264 प्रखंडों और रांची, जमशेदपुर एवं धनबाद महानगर में मानव श्रृंखला बनाकर हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.