City Post Live
NEWS 24x7

जमुई में आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर इमाम गजाली ने किया गांवों का दौरा, लोगों से की यह अपील

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: शेखपुरा जिले के बरबीघा और शेखपूरा सदर के कई गांवों का दौरा आज लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने किया है. बताते चलें कि, लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की जमुई में 24 जुलाई विशाल आशीर्वाद यात्रा होनी सुनिश्चित हैं. जिसको लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है और कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला भी जारी है. हालांकि, लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा जमुई में होनी है और शेखपूरा में भी आगे अगले 15 तारीख तक होने की बात कही है.

24 जुलाई को लोजपा सुप्रीमो सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी पटना से शेखपुरा के रास्ते जमुई जाएंगे और इस दौरान वे शेखपुरा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि स्वर्गीय चंदन यादव के आवास पर उनके परिजनों से मिलेंगे. गौरतलब हो कि, ब्रेन हेमरेज के कारण चंदन यादव की कोरोना के समय में मौत हो गई थी. उनके परिजनों से मिलकर उनका हौसला अफजाई भी करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शेखपूरा में अनिल सिंह के घर भी जाएंगे.

गौरतलब हो कि, अनिल सिंह लक्खीसराय में स्वास्थ्य कर्मचारी थे. जिनकी ड्यूटी पर जाने के दौरान सिरारी रेलवे गुमटी के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं, जिलाध्यक्ष ने कहा है कि इस दौरान वे लोजपा में जुड़े नवनियुक्त पूर्व शेखपूरा राजद के प्रवक्ता रामसागर यादव से भी मिलेंगे. रामसागर यादव के लोजपा में जुड़ने से लोजपा के मजबूत होने की बात भी जिलाध्यक्ष ने कही है. गौरतलब हो की आरजेडी के पूर्व जिला प्रवक्ता रामसागर यादव के साथ कई राजद कार्यकर्तओं ने राजद का दामन छोड़कर लोजपा में अपना योगदान दिया है. जिसे लोजपा शेखपूरा परिवार में एक मजबूती मानी जा रही है.

बताते चलें कि, 24 जुलाई को लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का काफिला शेखपूरा पहुंचेगा और इसके लिए बरबीघा में भव्य स्वागत मिशन चौक पर किया जाएगा. इसके साथ-साथ हजारों की संख्या में लोग भी शामिल होंगे. इस दौरान जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने अपने समर्थकों के साथ दर्जनों गांवों का दौरा किया. इस दौरान गंगटी, कर्मनचक, के अलावे अन्य सभी गांवों में जा-जाकर लोजपा कार्यकर्तओं से भी वे मिले और जिलाध्यक्ष ने लोगों से प्यार और आशीर्वाद के साथ यात्रा में शामिल होने की स्वीकृति मिलने की बात भी कही. इस दौरान गांव में जिलाध्यक्ष इमाम गजाली और चिराग पासवान जिंदाबाद के नारे भी जमकर लगाए गए. इस दौरान ग्रामीण दौरे में लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के साथ मुन्ना खान, अनिल यादव, विजय पासवान, रामसागर यादव, प्रहलाद पासवान, दानी पासवान के साथ-साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

                                                                                                                                         शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.