City Post Live
NEWS 24x7

दबंगों ने महादलित लड़की के साथ शादी के दौरान की छेड़खानी, वहीं विरोध करने पर की हवाई फायरिंग

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बिहार के शेखपूरा जिले से एक मामला सामने आया है जहां के मेहूस थाना क्षेत्र अंतर्गत औरैया गांव में एक महादलित परिवार की पुत्री की शादी थी. शादी समारोह में हिन्दू रीति रिवाज अनुसार विधि विधान चल रहा था. तभी अचानक दबंग अरबिंद कानू वहां पहुंच कर जिस लड़की की शादी होने वाली थी उसके साथ छेड़खानी करने लगा. वहीं, जब परिजनों ने इसका विरोध किया तब दबंग ने शादी समारोह में शामिल महादलित परिवार के भरत मांझी और कनोज मांझी को पिस्तौल के बट से पिट दिया.

जिसके कारण भरत मांझी का सर फट गया और कनोज मांझी को पूरे शरीर में पिट-पिटकर निशान बना दिया. किसी तरह घायल महादलित परिवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से शेखपूरा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे घर जाने की सलाह दी. हालांकि, घायल के परिजन तुलसी मांझी ने घटना के संबंध में बताया है कि उक्त बदमाश मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए. इस संबंध में पीड़ित के द्वारा मेहूस थाना में लिखत आवेदन देकर आरोपी अरबिंद कानू के खिलाफ मामला दर्ज कराये जाने की बात कही गयी है. वहीं, पूरे घटना की छानबीन में मेहूस पुलिस जुट गई है.

                                                                                                                                            शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.