City Post Live
NEWS 24x7

जनसंख्या नियंत्रण पर योगी का आईडिया नीतीश को पसंद नहीं, बोले- कानून बनाने से कुछ नहीं होगा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बीजेपी की सरकार वाले दो राज्यों यूपी और असम में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने की कवायद चल रही है। यूपी में तो योगी सरकार ने रविवार को इसका मसौदा भी पेश कर दिया। एनडीए में शामिल जेडीयू बीजेपी के इस विचार से इत्तेफाक नहीं रखती । बिहार के सीएम नीतीश कुमार को योगी सरकार का जनसंख्या पर कानून बनाने का आइडिया पसंद नहीं आया है। उनका कहना है कि कानून बनाने से जनसख्या नियंत्रित नहीं हो सकती है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने जरूरी है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए शिक्षा पर जोर देने की बात कही है।

नीतीश ने बिना किसी का नाम लिये कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि कानून बना देंगे तो जनसंख्या कम हो जाएगा तो ऐसा नहीं हो सकता है। उन्होंने कई उदाहरणों के साथ बताया कि महिला पढ़ी लिखी होगी तो अपने आप जनसख्या नियंत्रित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सोच सोच का फर्क है। हम लोगों की सोच है कि पढाई से ही इसे नियंत्रित कर सकते हैं। कहा हमारी सोच सभी कम्युनिटी पर काम करेगी।

नीतीश ने कहा कि जो राज्य जो करना चाहें करें परन्तु हमारी राय यह है कि सिर्फ क़ानून बनाने से जनसंख्या नियंत्रित हो जाएगी। नीतीश ने कहा कि जब महिलाएं पूरी तरह पढ़ी लिखी होंगी तो प्रजनन दर कम होगी। हमें लगता है 2040 तक जनसंख्या बढ़ोतरी कम हो जाएगी और फिर ये कम होना शुरू होगी।

नीतीश ने कहा कि चीन का पता कर लीजिये। एक से दो किया, अब दो के बाद क्या होगा। आप किसी भी देश का पता कर लीजिये। महिलाएं जब पढ़ी लिखी होंगी, जागरूक होंगी तो खुद प्रजनन दर कम हो जाएगी। नीतीश ने कहा कि तमाम सर्वे और रिसर्च देखिये। जब पत्नी मैट्रिक पास है तो प्रजनन दर देश भर में दो था। बिहार में भी यही था। पत्नी अगर इंटर तक पढ़ी है तो रिसर्च में प्रजनन दर देश में 1.7 और बिहार में 1.6 आया। नीतीश ने कहा कि पहले प्रजनन दर 4 थी फिर तीन हुई। अनुमान है कि 2040 तक यह गति नहीं रहेगी। यह कम होगी। उसके बाद इसका घटना भी शुरू होगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.