City Post Live
NEWS 24x7

रामविलास पासवान की जयंती पर निकाली जाएगी आशीर्वाद यात्रा, पूरी कर ली गयी है तैयारी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: शेखपूरा लोजपा कार्यालय चेवाड़ा में आज लोजपा परिवार की एक बैठक बुलाई गई. बैठक की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने किया. बैठक का मुख्य कारण लोजपा के पूर्व सुप्रीमो रामविलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र चिराग पासवान के साथ हाजीपुर से शुरू होने वाली आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर थी. इस आशीर्वाद यात्रा में लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की गई.

इस दौरान लोजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए. गौरतलब हो कि रामविलास पासवान की आशीर्वाद हाजीपुर मे 5 तारीख को होनी है और यह यात्रा बड़े पैमाने पर शहर में घुमाने का निर्णय लिया गया है. इसी को लेकर यात्रा में बड़ी संख्या में शेखपूरा से भी लोग शामिल हो और चिराग का हाथ मजबूत करे इसलिए यह बैठक बुलाई गई थी.

इस दौरान लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने बताया है कि लोजपा अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है और शेखपूरा के लोग चिराग पासवान के साथ हैं जिसका जीता जागता उदाहरण 5 तारीख को लोजपा पूर्व सुप्रीमो रामविलास पासवान की आशीर्वाद यात्रा में देखने को मिलेगा. साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा है कि युवाओं में चिराग के प्रति उत्साह है और लोग उनका भरपूर समर्थन भी कर रहे है इसलिए लोग हाजीपुर बड़ी संख्या में जायेंगे, ऐसा कयास लगाया जा रहा है.

                                                                                                                                        शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.