City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक हुआ घायल, हालत गंभीर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर की है. अभी तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि घायल युवक खगरिया की तरफ से बेगूसराय की ओर आ रहा था.

इसी दौरान महमदपुर के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसने तेज गति से ठोकर मार दी. वहीं, इस घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मौके पर पहुंचकर पुलिस घायल युवक के मोबाइल एवं प्राप्त कागजातों के अनुसार उसकी पहचान करने में जुट गई है.

                                                                                                                                   बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.