City Post Live
NEWS 24x7

पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी से देश में बढ़ रहा है जनाक्रोश: कांग्रेस

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा महंगी तेल की लूट ने प्रधानमंत्री के खिलाफ तेल का रायता पूरे देश में फैला दिया है, तानाशाह की जुल्मों के खिलाफ अब देश की आवाज बुलंद होने लगी है, तेल की आसमान छूती कीमतों पर आक्रोश की गूंज पूरे देश ने कल सुना और लगातार सुन रहे हैं।  तपते जेठ की घोर दुपहरी में लथपथ पसीनो से झारखंड की जनता का आक्रोश मोदी सरकार को बढ़ती महंगाई पर चिंता और चिंतन करने को मजबूर कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर 7 साल में मोदी सरकार ने 22 लाख करोड़ रुपए कमाए और इस देश के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार को लूटने का काम किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कल के कार्यक्रमों का विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा  रामेश्वर उराँव के द्वारा आज भेजी जा चुकी है एवं आलाकमान से इस बात की प्रतिबद्धता दोहराई गई है कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल,दाल सहित बढ़ती महंगाई को लेकर झारखंड की जनता प्रधानमंत्री के खिलाफ आंदोलन में पूरी ताकत के साथ आवाज बुलंद करेगी। आलोक दूबे ने कहा भाजपा के अद्भुत  नाटककार नेताओं को  100 पेट्रोल डीजल की कीमतों पर जनाक्रोश अगर घड़ियाली आंसू नजर आते हैं तो वो दिन दूर नहीं जब भाजपा नेताओं को सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाएगा।कांग्रेस पार्टीपेट्रोल,डीजल,रसोई गैस के दामों में टैक्सों के नाम पर जाजिया कर बंद करने की मांग को लेकर आन्दोलन जारी रखेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने राज्य की जनता से 38 घंटे के संपूर्ण लॉक डाउन को व्यापक समर्थन देने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में घरों से नहीं निकले जब तक कि अतिआवश्यक कार्य ना हों।भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए किशोर शाहदेव ने कहा ग्रामीण इलाकों में जो जांच हुई है वह आंकड़े न सिर्फ सच है बल्कि पूरा देश यह देख रहा है कि झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगभग बंद हो गया है।

देश की जनता ने उत्तर प्रदेश एवं बिहार के बुरे हालात को भी नजरों से देखा और अकेले मई माह में भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश में 170000 मौतें हुई हैं जो अब तक किसी ने ना सोचा और न सुना वह सत्य सबके सामने है,भाजपा के नेता झारखंड को बदनाम करने की कुत्सित प्रयास कर रहे हैं यहां तक की वैक्सीनेशन वेस्टेज में भी झारखंड को बदनाम किया गया बाद में सच्चाई सामने आने पर केन्द्र सरकार को माफी भी मांगना एवं अब तो राजभवन का भी राजनीतिक इस्तेमाल भाजपा ने शुरू कर दिया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.