City Post Live
NEWS 24x7

नालंदा : ससुराल वालों ने गर्भवती महिला की हत्या कर उसे टोटका कर जीवित करने की कोशिश की

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: बिहार के नालंदा  जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित हिरण्य पर्वत पर घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने गर्भवती महिला की हत्या कर दी. इस घटना के संबंध में मृतका के परिजनों का कहना है कि सैंपुल कुमारी की शादी पिछले लॉकडाउन के दौरान बड़ी पहाड़ी निवासी नंदन कुमार से हुई थी. शादी के शुरुआती दौर से ही पति के द्वारा हर छोटी से छोटी बात को लेकर पत्नी के साथ अक्सर मारपीट किया करता था.

वहीं आज भी किसी छोटी-सी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. जिसके बाद पति के द्वारा अपनी पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि विवाहिता 3 महीने से गर्भवती थी. इस घटना में सबसे गौर करने वाली बात यह है कि ससुराल वालों के द्वारा अंधविश्वास में गर्भवती महिला की हत्या का शव के पास भक्ति गीत और टोटका करना शुरू कर दिया.

जिसमें आसपास के पड़ोस की कुछ महिलाओं ने भी साथ दिया. मृतका के परिजनों के अनुसार गर्भवती महिला की हत्या कर उसे जिंदा करने के लिए काला टोटका करना शुरू कर दिया, जिससे कि मृतका जिंदा हो जाती है. बहरहाल, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

                                                                                                                                           नालंदा से महमूद आलम की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.