City Post Live
NEWS 24x7

कटिहार : करंट की चपेट में आने से झुलसा मजदूर, इलाज के दौरान हुई मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बिहार के कटिहार जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ. दरअसल, कुर्सेला प्रखण्ड के सोनपुर रेल डिवीजन क्षेत्र के कोसी रेलपुल पर काम कर रहा एक मजदूर उच्च विधुत प्रवाह की चपेट में आ गया. जिसके बाद वह बुरी तरह से झुलस गया. इस घटना के बाद आनन-फानन में मज़दूर को सहयोगी मजदूरों के द्वारा अस्पताल लाया गया. जहां, कुर्सेला पीएचसी में इलाज़ के दौरान ही मज़दूर की मौत हो गयी.

वहीं मजदूरों के द्वारा इसकी सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहीं इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी मज़दूर ने कहा कि, मृतक रेलब्रिज पर बाँस बांध कर पेंटिंग का काम कर रहा था. ठेकेदार ने 20 मजदूरों को पेंट करने के लिए लगा रखा था. वहीं पुल ओवरहेड में बाँस सटने की वजह से मजदूर करंट की चपेट में आ गया. वहीं मृतक मजदूर की पहचान कटारिया गांव के सुभाष साहनी के रूप में हुई है.

                                                                                                                                           कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.