City Post Live
NEWS 24x7

नक्सलियों के लैंडमाइंस विस्फोट में दो जवान शहीद, तीन घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के चाईबासा जिला के टोपलो थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने गुरुवार सुबह लैंड माइंस ब्लास्ट किया। घटना में पुलिस के दो जवान शहीद हो गये हैं। जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट के बाद नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी है। घायलों को रांची लाने की कोशिश की जा रही है।
घायल तीनों जवान झारखंड जगुआर के एसाल्ट ग्रुप11 के हैं। बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी राजीव रंजन सिंह, एसपी अजय लिंडा समेत पुलिस के जवान घटनास्थल के लिये रवाना हो चुके हैं। झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान में थे। इस दौरान हुए विस्फोट में जवान घायल हुए हैं। घायलों को रांची लाने के लिये हेलिकॉप्टर भेजा गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.