City Post Live
NEWS 24x7

राज्यपाल फागू चौहान गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद बोले- बिहार में सभी को मिलेगा मुफ्त कोरोना का टीका

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बिहार में हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। न्याय के साथ विकास की नीति पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को राज्य सरकार के अथक प्रयास से बिहार में काफी हद तक नियंत्रित रखने में सफलता मिली है। हर निवासी को नि:शुल्क टीकाकरण का निर्णय सरकार ने लिया है।

Image

कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देश को पूरी तरह बिहार में पालन कराया गया है। राज्यपाल गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद अपना संबोधन दे रहे थे। इसके पहले उन्होंने जवानों के परेड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार और संप्रदायिकता बिहार सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है।

Image

इस मौके पर राज्यपाल ने बिहार निवासी सेना के जवानों को राज्य सरकार द्वारा नकद व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया, जिन्हें पूर्व में भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया था। गांधी मैदान में ठंडी हवाओं के बीच आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां पेश की गई।

Image

इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। कृषि विभाग की झांकी को पहला और स्वास्थ्य विभाग की झांकी को दूसरा स्थान मिला।

Image

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.