City Post Live
NEWS 24x7

जीतन राम मांझी के बेटे हैं हथियारों के शौकीन, संतोष मांझी रखते हैं राइफल और रिवाल्वर

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : सीएम नीतीश कुमार और उनके 13 मंत्रियों ने साल 2020 के आखिरी दिन संपत्ति का खुलासा किया है। बिहार सरकार ने इसे अपनी वेबसाइट पर जारी किया। सबसे अमीर पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी हैं। उनके पास 12.34 करोड़ की संपत्ति है। पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान सबसे गरीब हैं। उनके पास सिर्फ 95 लाख रुपए की संपत्ति है।वहीं नीतीश कैबिनेट में शामिल पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार मांझी के नये शौक का भी खुलासा हुआ है।

लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन हथियार रखने के शौकीन हैं। उनके पास राइफल के अलावा एक रिवाल्वर भी है। मंत्री के पास एक स्कॉर्पियो और एक इनोवा है। लेकिन पत्नी दीपा जेवर की शैकीन हैं। उनके पास बीस लाख रुपये का सोना है तो मंत्री के पास आठ लाख का सोना है।

संतोष कुमार सुमन की बैंक और शेयर के अलावा लगभग 54 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास पांच एकड़ कृषि योग्य भूमि भी है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 45 लाख रुपये है। उनके पास तीन हजार वर्गफीट का कॉमर्शियल भवन भी है। आवसीय भवन के रूप में उनके पास गांव महकार के अलावा गोदावरी और खिजरसराय में मकान है। पटना में एमआईजी फ्लैट है।

बिहार में नीतीश के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए सरकार ने शपथ लिया तो जीतन राम मांझी के बजाए उनके बेटे डॉ. संतोष मांझी ने मंत्री पद की शपथ ली थी। संतोष मांझी इस बार चुनाव नहीं लड़े थे। वह फिलहाल बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य हैं। हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के प्रधान महासचिव और पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सुमन मांझी ने 2003 में मगध विश्वविद्यालय से अपनी पीएचडी कंप्लीट किया था। सुमन मांझी ने राजनीति शास्त्र विषय से अपना एम ए किया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.