City Post Live
NEWS 24x7

आरसीपी सिंह की ताजपोशी की तैयारी, 101 किलो के फूल का माला और 10,000 लड्डू पहुंचा जेडीयू कार्यालय

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की ताजपोशी की तैयारी चल रहा है। पार्टी कार्यालय में 101 किलो के फूल का माला और 10,000 लड्डू पहुंच गया है।वहीं बैंड वालों का इंतजार किया जा रहा है। कार्यालय में जश्न की पूरी तैयारी है।

बता दें कि जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल, आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है। इसका प्रस्ताव खुद वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार के तरफ से दिया गया है। पार्टी की बैठक में  सर्वसम्मति से उस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है।

जेडीयू से राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बाद नंबर दो की हैसियत रखते हैं। चुनावों में रणनीति तय करना, प्रदेश की अफसरशाही को कंट्रोल करना, सरकार की नीतियां बनाना और उनको लागू करने जैसे सभी कामों का जिम्मा उनके कंधों पर है। इसीलिए उन्हें ‘जेडीयू का चाणक्य’ भी कहा जाता है। वहीं इस बैठक में यह भी तय किया गया कि, आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का औपचारिक प्रस्ताव लाया जायेगा और उसे मंजूर कराने की औपचारिकता निभायी जायेगी। इसके लिए पार्टी कार्यालय में फूल माला और लड्डू पहुंच गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.