City Post Live
NEWS 24x7

Bihar Election : RLSP कैंडिडेट पर ताबड़तोड़ बरसायी गोलियां, मुश्किल से बची जान

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच एक बार फिर से प्रत्याशी पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना बिहार के पूर्णिया जिले की है, जहां उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के उम्मीदवार को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई। पूर्णिया में देर रात रालोसपा के जिला कार्यालय पर फायरिंग की ये घटना हुई है।

पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई।

शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

राजनीतिक रंजिश को घटना का कारण बताया जा रहा है। गोली किसने चलाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोलीबारी के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। बाद पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.