City Post Live
NEWS 24x7

बेरमो उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए सोनिया गांधी अधिकृत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के चयन के लिए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति की आज कांग्रेस भवन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बेरमो उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा के लिए सोनिया गांधी अगांधी अधिकृतधिकृत की जाती हैं। इसके पूर्व बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गए चार उम्मीदवारों के पैनल लिस्ट पर चर्चा की गई एवं सभी नामों को हाईकमान के पास भेज दिये जाने का निर्णय लिया गया, जिसपर अंतिम फैसला सोनिया गांधी जी लेंगी।

बैठक के उपरांत मीडिया के प्रशनों का जवाब देते हुए डा रामेश्वर उराँव ने कहा कांग्रेस एक राष्ट्रीय संगठन है और हम अपनी परंपराओं के अनुसार प्रखंड,जिला, प्रदेश स्तर पर चयन की प्रक्रिया को अपनाते हुए हाईकमान के सहमति के तहत ही उम्मीदवार की घोषणा करते हैं। कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड की जनता ने 2019 के आम चुनाव में गठबंधन को पूर्ण जनादेश दिया गया था। आकस्मिक घटना के कारण चुनाव हो रहे हैं फिर से बेरमो और दुमका की जनता बचे हुए समय के लिए गठबंधन को जनादेश देगी और हम दोनों सीटों पर भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।

प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव बैठक के निर्णय से हाईकमान को अवगत करा देंगे। बैठक में प्रेदश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान , रवीन्द्र सिंह, अशोक चैधरी, रमा खलखो, भीम कुमार,सुलतान अहमद,  शकील अख्तर अंसारी, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, सुश्री गुंजन सिंह, कुमार गौरव,आदित्य विक्रम जायसवाल ,अभिलाष साहू,नेली नाथन, निरंजन पासवान, जयशंकर पाठक भी उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.