City Post Live
NEWS 24x7

रांची महानगर कांग्रेस ने 18 प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा की

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के अनुमोदन के बाद रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडेय ने रविवार को 18 प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा की है। इस अवसर पर नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को झंडा, मास्क, सैनिटाइजर भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर केशव महतो कमलेश ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में अराजक स्थिति उत्पन्न कर दी गई है। जिसके कारण जनता के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस स्थिति में हमें हर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरा देश भीषण आर्थिक मंदी की चपेट में वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आ गया है। महंगाई दर में वृद्धि, बेरोजगारी का आंकड़ा आसमान छू रहा है। किसानों के विरुद्ध एवं पूंजी पतियों के समर्थन में भाजपा सरकार द्वारा असंवैधानिक तरीके से बिल पास कराया गया है। हमें जनता को केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताना होगा। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को विभिन्न मसलों में  उलझा कर अपनी नाकामियों को छुपाने का काम कर रही है। झारखंड में सरकार गठन के बाद कोरोना काल में भी झारखंड सरकार द्वारा सीमित संसाधनों के बावजूद जनता के हित में कार्य किया जा रहा है।
पूर्व की भाजपा सरकार के किए गए कुकर्म का फल वर्तमान में जनता भुगत रही है। केंद्र सरकार द्वारा भी आर्थिक मोर्चे पर झारखंड सरकार को कोई मदद नहीं दी जा रही। संजय पांडेय ने कहा कि नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों से संगठन को पूरी तरह से मजबूती मिलेगी। महानगर क्षेत्र में हो रहे विस्तार को देखते हुए इस बार दो नये प्रखंडों का सृजन किया गया है ताकि आम जनता तक कार्यकर्ताओं की पहुंच सुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि प्रखंड अध्यक्षों से उम्मीद है कि कांग्रेस की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने तथा केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों में धुर्वा- रंजन यादव, जगन्नाथपुर- शंखानाथ चटर्जी, हटिया- काजल भट्टाचार्य, डोरंडा- गौतम उपाध्याय, चुटिया- संजीव महतो,अरगोड़ा- कार्तिक साहू, हरमू -गुड्डू यादव ,किशोरगंज -अजय चौधरी, अपर बाजार -अजय जैन, रातू रोड -संतोष सिंह, कांके रोड (शहरी) अनिल उरांव, मोराबादी -अमित मुंडा, बरियातू- रौनक सिंह, कोकर -वशिष्ठ लाल पासवान, लालपुर -प्रवीण टोप्पो सहित अन्य शामिल हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.