City Post Live
NEWS 24x7

खाना खाने के बाद सिर्फ एक कटोरी दही खाएं, होंगे ये बड़े फायदे

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

खाना खाने के बाद सिर्फ एक कटोरी दही खाएं, होंगे ये बड़े फायदे

सिटी पोस्ट लाइव : दही भारतीय खाने का एक बहुत ही आवश्यक हिस्सा है। यहां दही और दही से बनी कई चीज़ें भोजन के साथ ली जाती है। दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दूध से तैयार होने वाली इस दही में बड़ी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं। दही की सबसे वेहतरीन बात ये है कि ये आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज़ है, साथ ही ये बहुत किफायती भी है। अगर आप खाने के साथ या उसके बाद एक कटोरी दही खाते हैं, तो आपको इसके चार बहुत बड़े फायदे हो सकते हैं।

एसिडिटी से बचाए – कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद ही एसिडिटी होने की शिकायत रहती है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है तो खाने के तुरंत बाद, या उसके साथ ही एक कटोरी सादी दही अवश्य खाएं। ये दही आपके शरीर का पीएच बैलेंस भी बनाए रखेगी। साथ ही आपके पेट में खाने से पैदा हुई गर्मी को भी कम करेगी। जिससे आपको कभी भी एसिडिटी नहीं होगी।

हार्टबर्न और मतली रोके – अगर आपकी खाने की नली में खाना फंस जाए, तो आपको मतली या हार्टबर्न की समस्या हो जाती है। अगर आप खाने के बाद छाछ या दही लेते हैं तो आपको इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही आपका खाना बहुत ही आसानी से पच जाएगा। आप एक ग्लास छाछ में थोड़ा सा भुना ज़ीरा पाउडर डालकर भी पी सकते हैं।

हाज़मा बढ़ाए – प्रोबायोटिक होने के कारण दही में विटामिन बी12 और माइक्रोऑर्गैनिज्म मौजूद होते हैं जो पेट में बैक्टीरिया बढ़ाते हैं, जो बदहजमी की स्थिति संभालते हैं। दही खाने के हाजमे में मदद करता है और कब्ज से हमारा बचाव भी करता है।

दूध करता है नुकसान? दही लीजिए – कुछ लोगों को दूध में मौजूद लैक्टोज के कारण वो बहुत आसानी से हज़म नहीं होता, ऐसे में वो दूध जैसे फायदे दही से ले सकते हैं। इससे आपको कैल्शियम और दूसरे विटामिन मिल जाएंगे, वो भी बिना लैक्टोज के होंगे।

खाने के साथ दही कई तरीकों से खाया भी जा सकता है। आप दही में सब्ज़ी मिलाकर रायता बना सकते हैं। नमक या चीनी मिलाकर भी दही खा सकते हैं। छाछ भी ले सकते हैं। या सादा दही भी खाया जा सकता है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.