City Post Live
NEWS 24x7

जीएसटी पर विधवा विलाप कर रहे हैं मुख्यमंत्री: दीपक प्रकाश

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में राज्य की खनिज संपदा तस्करों के हाथ में चली गयी है। खनिज संसाधनों की तस्करी हो रही है। इन चोरियों को रोकने के बजाय सरकार मुद्दे से भटकाने में लगी है। चोरी के कारण राजस्व की हानि हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को मुख्यमंत्री के बयान पर ये बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपने आंतरिक राजस्व की बृद्धि को सुनिश्चित करना चाहिये। यह सरकार अपनी विफलता को केंद्र के माथे मढ़ना चाहती है। कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार राज्यों की मदद के लिए तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खनिज संसाधनों की तस्करी पर रोक लगाए।
 खनिज संसाधन की चोरी रुकने से राज्य का राजस्व बढ़ेगा। राज्य सरकार संसाधनों को भी बढ़ाने का काम करें। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार चुनाव से पूर्व किए गए वादों को पूरा करने में असफल साबित हुई है। सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए जीएसटी जैसे मुद्दे को जबरदस्ती तूल देने में लगी है। राज्य सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस और राजद ने चुनाव पूर्व लोक लुभावन वायदे किया था। जिसे पूरा करने में सरकार विफल साबित हुई है। इस परिस्थिति में सरकार में शामिल दल, लोगों का धयान भटकाने के लिए दूसरे अन्य मुद्दों को खड़ा कर रही है। प्रकाश ने कहा कि पहले भी प्रदेश में सरकारें रही है परंतु इतना हताश और निराशा से भरी कोई सरकार नही रही। सरकार को बताना चाहिये कि सुबिधा बढ़ाने में पैसे की कमी बाधक नही बन रही परंतु जनता के कार्यों केलिये खजाना खाली हो जा रहा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.