City Post Live
NEWS 24x7

जब एक डिप्टी कमिश्नर ने CM से कहा-‘मैं मुख्यमंत्री बन सकता हूं लेकिन आप अफसर नहीं बन सकते’

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइवः राजनीति की कई कहानियां बहुत दिलचस्प है। सियासत में जिन लोगों ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है उस सफर पर नजर डालिए तो दिलचस्प कहानियों की भरमार है। भारत के पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा की कहानी भी ऐसी हीं है। यशवंत सिन्हा अधिकारी रहे हैं और एक बार वे बिहार के मुख्यमंत्री से भिड़ गये थे। सिटी पोस्ट लाइव से बातचीत करते हुए भारत के पूर्व वित्तमंत्री ने यह कहानी साझा की।

उन्होंने बताया कि यह 1967 की बात है जब मैं संथाल परगना में डिप्टी कमिश्नर था। एक मौका आया जब उस वक्त के बिहार के मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री किसी कार्यक्रम के लिए संथाल परगना आए। उन्होंने इस दौरान सबलोगों के सामने मुख्यमंत्री ने जो मेरे साथ व्यवहार किया वो मुझे ठीक नहीं लगा। मैंने मुख्मंत्री से कहा कि इस तरह का व्यवहार आपको नहीं करना चाहिए क्योंकि आप सिर्फ यशवंत सिन्हा का अपमान नहीं कर रहे हैं बल्कि मैं जिस पद पर हूं उस पद का भी अपमान कर रहे हैं।

यह बात उन्हें पसंद नहीं आयी और बात बढ़ती चली गयी। बात बढ़ते-बढ़ते यहां तक पहुंच गयी कि वे लोग मुझपर चिल्लाने लगे और कहा कि आप जाकर दूसरी नौकरी ढूंढ लो। मैंने जवाब दिया था कि मैं बिहार का मुख्यमंत्री बन सकता हूं लेकिन आप आईएस अफसर नहीं बन सकते। यह कहकर मैं कमरे से बाहर निकल गया। उसी दिन रात को मेरा तबादला हो गया। फिर 2 महीने मैं छुट्टी पर रहा फिर भारत सरकार में चला गया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.