City Post Live
NEWS 24x7

यशवंत सिन्हा का दावा-‘बिहार में नीतीश के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा, विकल्प तलाश रहे लोग’

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइवः पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने आज पटना में एक नये राजनीतिक मोर्चे का एलान किया। नागमणि, देवेन्द्र यादव, नरेन्द्र सिंह सहित बिहार के कई नेता इस नये राजनीतिक मोर्चे में शामिल हैं। यशवंत सिन्हा पिछले कई दिनों से पटना में डेरा डाले हुए हैं और बिहार के कई नेताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं। सिटी पोस्ट से बातचीत करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि बिहार के पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार का चुनाव अलग है। पिछले पंद्रह वषों में नीतीश सरकार का काम असंतोषजनक रहा है। बिहार से हर साल चालीख लोग रोजगार की तलाश में बाहर जाते हैं। बिहार में सारे संसाधन है लेकिन बिहार की सरकार अपने लोगों को रोजगार नहीं दे सकती।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह चुनाव बाकी चुनाव से काफी अलग है। आज बिहार में सत्ता के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। क्योंकि सत्ता ने बिहार में पिछले 15 वर्षों में कुछ करके दिखाया हीं नहीं। पिछले चुनाव में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठबंधन किया फिर बीच मंझधार में छोड़ उसे छोड़ दिया। उन्होंने जनादेश का अपमान किया। बिहार में उनकी सरकार के खिलाफ आज लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.