City Post Live
NEWS 24x7

बिहार में तीसरे मोर्चे की कवायद शुरू, पटना में आज यशवंत सिन्हा करेंगे बड़ा एलान!

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइवः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद शुरू हो गयी है। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा इस नये राजनीतिक खेमे के गठन के सूत्रधार बने हुए हैं। यशवंत सिन्हा अब पटना में डेरा डालेंगे। उन्होंने बिहार के कई राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मीटिंग की है और कई दिनों से बैठकों का दौर चल रहा है। पटना में अब से थोड़ी देर बाद वे प्रेस काॅन्फ्रेंस करने वाले हैं ऐसे में यह कयास लग रहे हैं कि वे आज उन राजनीतिक दलों और उनके नेताओं का नाम भी सामने आ जाएगा जो यशवंत सिन्हा के साथ है। इससे पहले पप्पू यादव कई बार तीसरे मोर्चे के गठन की बात कर चुके हैं। बिहार में महागठबंधन बिखरता हुआ नजर आ रहा है ऐसे में सवाल यह भी है कि महागठबंधन के नाराज नेताओं को खासकर जीतन राम मांझी को यशवंत सिन्हा साथ ला पाएंगे? यशवंत सिन्हा आज क्या एलान करने वाले हैं इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में टूट की आहट सुनायी दे रही है।

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी आरजेडी और खासकर तेजस्वी यादव के रवैये से बेहद नाराज हैं। महागठबंधन में काॅर्डिनेशन कमिटी बनाने के लिए उन्होंने 25 जून तक का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर महागठबंधन में 25 जून तक काॅर्डिनेशन कमिटी बनाये जाने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ तो वे कोई बड़ा फैसला ले लेंगे। कल उनके घर पर हम की कोर कमिटी की बैठक हुई जिसके बाद यह बताया गया कि कांग्रेस ने सात दिनों में काॅर्डिनेशन कमिटी बनाये जाने को लेकर फैसले का आश्वासन दिया है इसलिए 5 दिन बाद हीं मांझी कोई बड़ा फैसला लेंगे।

जीतन राम मांझी यह संकेत देते रहे हैं कि महागठबंधन में आरजेडी उन्हें सम्मान नहीं दे रही इसलिए वे किसी दूसरे राजनीतिक खेमे में जा सकते हैं जहां उन्हें सम्मान मिले। तो क्या यशवंत सिंह के साथ होंगे ‘मांझी’ यह भी सवाल है? लगातार तीसरे मोर्चे की वकालत करने वाले पप्पू यादव भी क्या तीसरे मोर्चे में शामिल होंगे सवाल यह भी है। तस्वीर धीरे-धीरे साफ होगी। सबकी निगाहें यशवंत सिन्हा पर टिकी है कि वे आज पटना में क्या एलान करते हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.