City Post Live
NEWS 24x7

लातेहार में मछली मारने गए युवक की डैम में डूबने से मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के तूवेद गांव में स्थित डैम में डूबने से छोटू आलम (20 ) की मौत हो गई। छोटू  सदर थाना क्षेत्र के मुरूप गांव का रहने वाला था। वह अपने भाई अफजल आलम के साथ डैम में मछली पकड़ने गया था। बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे युवक के शव को डैम से निकाला गया। जानकारी के अनुसार युवक अपने भाई के साथ डैम में मछली मारने गया था। इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर वह डैम में गिर गया। उसके भाई ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया  लेकिन छोटू गहरे पानी में डूब गया। आसपास मछली मार रहे अन्य लोगों ने युवक को पानी में ढूंढने का प्रयास किया।
लेकिन जब वे सफल नहीं हो पाए तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास आरंभ किया गया। लगभग तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद युवक के शव को गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मछली मारने के दौरान युवक की मौत होने की शिकायत मृत युवक के परिजनों ने की थी। युवक के शव को बरामद कर लिया गया है।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.